Motivational Story In Hindi – खुद को इतना बदलो जमाना तरस जाए Here, You Can Read Latest Collection Of Short Motivational Story In Hindi, Motivational Speech In Hindi, Inspirational Speech For Students Success In Life In Hindi, and many more.
Motivational Story In Hindi – एक लड़का था वो दिल का बड़ा साफ था, मगर उसके साथ एक दिक्कत थी कि वो हद से ज्यादा दूसरों के पास जाता। हद से ज्यादा दूसरों को भाव देता और कई बार खुद का मजाक उड़ने के बाद भी ख़ामोश रहता था। इसी वजह से लोग उसका इस्तेमाल भी करते। उससे काम निकलवाते और एक बार उसके काम निकल जाने के बाद उसका इस्तेमाल कर लेने के बाद फिर उसे दोबारा पूछते तक नहीं।
वो लड़का दूसरों के लिए दिन रात पागल रहता लेकिन बदले में दूसरों को उसके होने या ना होने से कोई भी फर्क नहीं पड़ता था। वो कभी भी दूसरों को किसी भी काम के लिए मना नहीं कर पाता था। बस एक बार कोई उससे मदद मांग ले वो अपनी जान लगा देता उसकी मदद करने के लिए। इसी चक्कर में वो पढ़ाई में भी पिछड़ता गया।
दोस्तों के पास जबरदस्ती जाता ताकि वो अकेला ना रहे और मजे कर सके। लेकिन उसके दोस्त उसको बस नाम के लिए पूछते थे। अगर वो होता तो भी ठीक है और ना होता तो भी ठीक है। ऐसा ही सिलसिला कई महीनों तक चलता रहा।
अब धीरे धीरे उसे भी इस बात का एहसास होने लगा था कि लोग उसका इस्तेमाल सिर्फ अपने काम के लिए करते है। एक बार उनका मतलब निकल जाता है, तो वो उसे दुबारा पूछते तक नहीं।
उसे ये बात अंदर से तोड़ती थी, झकझोरती थी लेकिन फिर भी वो same चीज दोबारा करता, फिर से उन्हीं लोगों के पास जाता कोई अगर उसे कुछ बोल भी देता तब भी उसका जवाब नहीं देता था और इस बीच न तो उसका ध्यान पढ़ाई में लगता और ना ही किसी और काम में।
असल में वो उन चार लोगों में, चार दोस्तों में, जबरदस्ती घुसने की कोशिश कर रहा था। जो साथ नहीं भी होना चाह रहे थे, उन्हें भी जबरदस्ती अपना बनाने की कोशिश कर रहा था …. लेकिन बस अब खत्म हुआ.. आखिरकार अब उसे पूरी तरह ये एहसास हो चुका था कि वो इस जमाने में सिर्फ और सिर्फ मजाक बनकर रह गया है। ना उसका कोई वजूद है और ना ही कोई कीमत है।
अब उसे बहुत बुरा लगता है। उसका दिल टूटता है, वो अकेले कमरे में खुद को बंद करके रोता है लेकिन अगले दिन से अब वो सब कुछ बदलने का फैसला करता है।
उसे अब इस जमाने में मजाक नहीं बनना, बड़ा इंसान बनना है। वो इतना सस्ता नहीं होना चाहता कि कोई भी कभी भी आकर उसका इस्तेमाल कर ले, बल्कि वो इतना महंगा बनना चाहता है कि उसको इस्तेमाल करने से पहले लोगों को अपनी औकात याद आ जाए, उन्हें अपनी औकात नापने की जरूरत पड़ जाए।
फैसला बवाल था लेकिन ये बस शुरुआत थी, शुरुआत में इतना दम दिखाना, इतना हिम्मत दिखाना उसके लिए थोड़ा मुश्किल था लेकिन वो करता है … इस बार वो अपने वजूद को मजबूत करने के लिए कड़े फैसले लेता है। अब वो लोगों को दिखना कम कर देता है।
उन चार दोस्तों में जहां पहले उसकी जरूरत नहीं थी, अब वहीं उसकी कमी खलने लगती है वो बस अपने काम, अपनी पढ़ाई पर जोर डालता है। फोन को हाथ में रखना बंद कर देता है ताकि कहीं वो भटक ना जाए और अब वो पूरी तरह बदल चुका होता है।
अब कोई उसको किसी काम के लिए बोलता हैं, तो पहले वो अपने काम देखता है। अगर उसके पास पहले से जिम्मेदारियां है तो वो सीधे मुंह पर ही मना कर देता है। वो अब कोई गलती नहीं करता। वो अब दिशा पकड़ चुका था, रफ्तार बढ़ा चुका था।
उसने खुद को हर काम और हर subject में perfect किया। जहां पहले उसको सिर्फ पास होने तक के marks चाहिए थे अब वो 80% आने के बाद भी नाखुश था।
उसका दिल और दिमाग अब अपने वुसुलों पर चलने लगा था। उसे अगर अब कोई एक बार गलत बोलता तो वो उसे दस बार गलत साबित कर देता। इस वक़्त तक आते-आते, समाज में, लोगों के बीच वो मशहूर होता गया। उधर पढ़ाई में उसने कामयाबी हासिल करी और इधर अपने व्यक्तित्व को सुधारने में जी तोड़ मेहनत करी।
वो लड़का अब सिर्फ और सिर्फ अपने सपनों के पीछे पागल रहने लगा था। लोग भी कहने लगे थे, अरे यार ! ये इतना कैसे बदल गया है, कैसे संवर गया है।
अब लोग तरसते थे उस इंसान को उस लड़के में देखने के लिए जैसा वो पहले रहा करता था। अपनी तैयारी में उसने चार चांद लगाए, होशियारी से उसने अपना सपना पूरा किया और फिर Income Tax department का Assistant, बाद में Commissioner बना और आज के वक़्त जो रिश्तेदार पहले उसको Block कर के रखते थे अब वो उसके call का इंतजार करते है।
दोस्तों ये एक सच्ची कहानी है एक लडके की जिसे पहले यही जमाना ठुकराता था और आज उसके तलवे भी चाटने को भी तैयार है। बदलाव संभव है बस दिल में वो आग लगनी चाहिए।
मुझे बहुत अच्छे से ये मालूम है कि इस लड़के की कहानी को हर तीन में से एक आदमी ने खुद से Relate करा होगा क्योंकि आज एक तिहाई लोग यहां संघर्ष कर रहे है।
उनसे बस इतना बोलना चाहता हूं कि खुद को इतना बदल लो कि लोग तरस जाए तुम्हे पहले जैसा देखने के लिए। बदलाव एक दिन में नहीं होगा लेकिन अगर हर रोज आगे बढ़ोगे धीरे-धीरे ही सही लेकिन एक दिन बहुत बदल जाओगे, आज से कम से कम सौ गुना बेहतर हो जाओगे।
और अगर इस कहानी से दिल में आग लगी हो, कुछ करने और बनने को हौसला आया हो और आंखे खुली हो तो खुद को इतना बदल लो कि जमाना तरस जाएं तुम्हे पहले जैसा देखने के लिए।
Read Also :-